मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को नक्सल उन्मूलन अभियान की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल 6 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रहे विकास के काम और नक्सल उन्मूलन अभियान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति और सुरक्षा का माहौल बन रहा है और विकास के नये द्वार खुल रहे हैं। सुरक्षा बलों के साहस और प्रयासों से माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। श्री साय ने केन्द्र सरकार के ग्यारह वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का नेतृत्व नये भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है, जिसने वैश्विक मंच पर मां भारती का मान बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना की और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को और गति देने को कहा।

इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के विकास और नक्सल उन्मूलन की जानकारी दी।

  • इन्हें भी देखें

    सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

    कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    विधायक प्रेमचंद पटेल ने पित्तनी नदी में निर्माणाधीन पुलिया का किया निरिक्षण

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW