वन विभाग की कार्रवाई, छापा मारकर बड़ी मात्रा में पकड़ी अवैध सागौन की लकड़ी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 8 जून 2025

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के भारी मात्रा में तस्करी होने की सूचना के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है. गौरेला रेंज के ग्राम बालधर में अवैध सागौन की 16 बल्लियां जब्त की गई है. वन विभाग क्षेत्र में लगातार अवैध कटाई और वनोपज के भंडारण पर कड़ी निगरानी रख रहा है.

वन विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि ग्राम बालधर में बड़े पैमाने पर अवैध सागौन लकड़ी का भंडारण और तस्करी की जा रही है. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद के नेतृत्व में मिथलेश सूर्यवंशी के घर पर छापा मारा गया, तलाशी के दौरान घर और बाड़ी से सागौन की 16 बल्लियां बरामद हुई, जिनकी लंबाई 21 से 30 फीट के बीच थी.

वन विभाग ने मौके से राष्ट्रीयकृत वनोपज सागौन की लकड़ियों को जब्त करते हुए तत्काल वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है. जब्त वनोपज को मड़ना डिपो स्थित काष्ठागार में सुरक्षित रूप से जमा कराया जा रहा है.

  • इन्हें भी देखें

    सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

    कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW