ग्राम पंचायत रंगोले में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शहीदों को नमन,  क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रंगोले (पाली) । राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत रंगोले में देशभक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सुबह पंचायत भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और मां भारती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सरपंच शिव सिंह, उपसरपंच संजय सिंह, सचिव सुनील कुर्रे, रोजगार सहायक और सभी पंचगण उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह हमें शहीदों के बलिदान को याद कर, देश की एकता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाता है।

अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं, और नागरिकों से गांव की प्रगति, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सद्भाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

  • इन्हें भी देखें

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    👉पाली क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा के आश्रित ग्राम खलारी पारा का मामला कोरबा.÷ पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनबिर्रा अंतर्गत आश्रित ग्राम खलारीपारा में वन विभाग एवं प्रशासन ने संयुक्त…

    सेजस नुनेरा में मनाई गई बसंत पंचमी  उत्सव एवं सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरित किया गया साइकिल

    नुनेरा । पाली विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नुनेरा में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW