प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से 31 अगस्त को प्रसारित होगा – दीदी के गोठ : आत्मनिर्भरता की राह दिखाएंगी महिलाएं, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री करेंगे मितानिन और बिहान योजना से जोड़े महिलाओं को सम्बोधित

रायपुर (कोरबा) । महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार का अभिनव रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” कल से शुरू होने जा रहा है। इसका पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे देशभर के आकाशवाणी केंद्रों से किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्रीगण बिहान योजना से जुड़ी बहनों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगी, जिनसे यह संदेश जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं कैसे आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

कोरबा जिले में जिला पंचायत सभाकक्ष सहित पाँच विकासखण्डों में इस प्रसारण को सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, लाखपति दीदियां और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहेंगी। पंचायत स्तर तक कार्यक्रम को पहुंचाने की तैयारी की गई है।

“दीदी के गोठ” कार्यक्रम से महिलाओं को प्रेरणा और आत्मविश्वास मिलेगा कि वे अपने कौशल और मेहनत से समाज व अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW