मस्तूरी के जोंधरा चौक में पुलिस ने साइबर पाठ शाला का किया आयोजन…थाना प्रभारी ने बताए अपराध से बचने के तरीके…अनजान कॉलर से OTP शेयर न करने की अपील

अजीत राठौर मस्तूरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए मस्तूरी के जोंधरा चौक में साइबर पाठशाला का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी हरीश टांडेकर एवं शिव चंद्रा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम पर ग्रामीणों एवं नवयुवकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।इस दौरान थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने चौपाल लगाकर बताया कि साइबर ठग फर्जी बैंक कॉल,लॉटरी फॉड और सोशल मीडिया लिंक के जरिये लोगों को शिकार बनाते हैं।उन्होंने एटीएम पिन या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी और संदेहास्पद स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा। वहीं साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसमें ATM कार्ड का प्रयोग करते समय अनजान व्यक्तियों से सहयोग लेने से बचने व अपने ATM पिन को छिपाकर प्रयोग करने से संबंधित जानकारी दी गई। वहीं अनजान व्यक्ति फोन करने वाले को अपने बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड,पैन कार्ड,CVV नंबर पिन की जानकारी और OTP कतई न बताने की जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित किए जाने वाले लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर वस्तुओं के खरीदने से बचें या खरीदने से पहले विक्रेता की भलि -भांति सत्यापन करने और अपना प्रोफाइल लॉक रखें। पासवर्ड समय -समय पर बदलते रहने के निर्देश दिए। वहीं किसी भी कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए अधिकृत वेबसाइट में दिए गए हेल्पलाइन नंबर का ही प्रयोग करें। गुगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं केवाईसी के नाम पर एनीडेस्क,टीम विवर,क्विक सपोर्ट,आदि ऐप्स डाउनलोड न करें। जालसाज इसके माध्यम से आपके मोबाइल कम्प्यूटर का एक्सेस लेकर धोखाधड़ी करते हैं। इसलिए अनजान लिंक को कतई न खोलें,न ही किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक ओपन करें।। पाठशाला में थाना प्रभारी हरीश चंद्र टांडेकर,शिव चंद्रा,गणेश राम महिलागे,सुजान जगत,संजय यादव,नवीन बागड़े,किशन लाल सहित स्टाफ व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    सीपत (सतीश यादव) – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई एनटीपीसी सीपत के तत्वावधान मे अधिकारियों और जवानों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस उपलक्ष्य पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया…

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत के आवासीय परिसर में एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का 13 जून 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW