कोटा ब्लॉक के कोनचरा गांव में स्कूल शिक्षकों की कमी को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना देंगे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, SDM कोटा को सौंपा ज्ञापन दी जानकारी

कोटा -ग्राम पंचायत कोनचरा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की भारी कमी के विरोध में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, कोटा इकाई के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) कोटा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि विद्यालय में लंबे समय से विज्ञान, गणित, अंग्रेजी जैसे प्रमुख विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। शिक्षा व्यवस्था की यह लापरवाही विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के समान है।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती है, तो 13 अक्टूबर 2025 (दिन सोमवार) को ग्राम कोनचरा में एक दिवसीय शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में ग्रामवासी, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना शिक्षा, रोजगार और अस्मिता के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना कोटा इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे और ज्ञापन SDM कोटा को सौंपा गया।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW