बुजुर्ग पिता को बेटे ने निकाला घर से बाहर –अब नहीं दे रहा खर्चा, पिता ने बिलासपुर SSP से लगाई गुहार!

बिलासपुर –  शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने ही बेटे पर घर से निकालने और खर्चा न देने का गंभीर आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय दिनेश कुमार शर्मा, निवासी ग्राम बहतराई ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनका पुत्र जीतू शर्मा, जो प्रताप चौक में “शुद्ध शाकाहारी नाम से दुकान चलाता है,उन्हें और उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया है और अब कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दे रहा है।शर्मा ने बताया कि बेटे ने उन्हें बहलाकर ₹5 लाख रुपये अपने पास रख लिए थे और इसके बाद उन्हें घर व दुकान से बाहर निकाल दिया।

इतना ही नहीं, अब वह घर खर्च और इलाज के लिए भी एक पैसा देने को तैयार नहीं है।बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि वे दोनों वृद्ध और असहाय हैं तथा इलाज और गुजारे के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि बेटे जीतू शर्मा को आदेश दिया जाए कि वह माता-पिता को उनका उचित खर्च और भरण-पोषण राशि प्रदान करे।इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की उम्मीद लगाए दिनेश शर्मा ने कहा —हम अब वृद्ध और बीमार हैं, बेटे ने हमसे मुंह मोड़ लिया है… न्याय चाहिए।अब देखना होगा कि पुलिस इस पारिवारिक विवाद में क्या कदम उठाती है।

  • इन्हें भी देखें

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    सीपत (सतीश यादव) – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई एनटीपीसी सीपत के तत्वावधान मे अधिकारियों और जवानों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस उपलक्ष्य पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया…

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत के आवासीय परिसर में एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का 13 जून 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    बिलासपुर में आज सजेगा सुरों का महाकुंभ, शारदा म्यूजिकल ग्रुप का सीजन-8 आयोजन

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW