बांधाखार में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी व टीपर वाहन की हुई जब्ती



*रेत के अवैध परिवहन में लगे 2 ट्रैक्टर किया गया जब्त*

कोरबा 25 नवम्बर 2025/
जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु गम्भीरता से कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में  कलेक्टर श्री अजीत वसंत  के मार्गदर्शन में एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह के दिशा निर्देश पर नायब तहसीलदार पाली श्री सुजीत कुमार पाटले एवं राजस्व निरीक्षक पोड़ी व हल्का पटवारी के द्वारा ग्राम पोड़ी में अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना पाली को सुपुर्द किया गया है। 
इसी प्रकार अनुविभाग पाली के हरदीबाजार  तहसील अंतर्गत ग्राम बांधाखार में बिना अनुमति  अवैध रूप से शासकीय भूमि पर मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी एवं टीपर वाहन को राजस्व  टीम द्वारा जब्त कर हरदीबाजार थाना में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम पाली ने  कहा कि अनुविभाग में  शासकीय भूमि पर किसी भी तरह की अवैध कब्जा एवं रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध खनन व परिवहन पर गम्भीरता से कार्यवाही की जाएगी। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW