सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा माता के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोग एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शाकंभरी के दर्शन किए तथा जयंती समारोह में मरार पटेल समाज के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सरपंच संजय राज ने मां शाकंभरी को अन्न, हरियाली और समृद्धि की देवी बताते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण, अन्न के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है।

उन्होंने समाज से मां शाकंभरी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा के तहत सरपंच संजय राज ने बच्चों को छेरछेरा दान देकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।

उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छेरछेरा पर्व त्याग, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ता है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।इस अवसर पर श्रवण पटेल,पंच शांति लाल पटेल,नंदलाल पटेल, कन्हैया पटेल, चुन्नीलाल पटेल, तुंगन पटेल, रवि पटेल सहित बड़ी संख्या में मरार पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • इन्हें भी देखें

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया

    रायपुर । राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रदर्शन एवं मूल्यांकन पर द्वितीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 18 दिसम्बर, 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में अत्यंत गरिमामय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    पाली से चैतुरगढ़ थंडर राइड में कोरबा की बेटी सीता साहू को मिला पांचवां स्थान,देश भर के सायकल राइडरों ने लिया था हिस्सा

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    कलेक्टर के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा 11 फरवरी से 03 मार्च तक कृषक चौपालों का आयोजन

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    साइबर अपराधों से बचने सतर्कता, सावधानी आवश्यकःकलेक्टर

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

    उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW