शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटचौरा में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटचौरा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष काशीराम पटेल, सदस्य दशरथ कोसले, छोटेलाल पटेल, सुरेश पटेल, ग्राम सरपंच श्रीमती चंद्रकली पटेल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने सरस्वती माता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की विशेष कड़ी के रूप में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जारी राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों एवं पर्यटन स्थलों से संबंधित ब्रोशर्स की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ की विविध ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिली तथा राज्य को पर्यटन की दृष्टि से और बेहतर बनाने के विषय में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मनोज सनाड्य, व्याख्याता शिव सिंह राज, धनेश टंडन, बी.आर. राम कौशिक, विजय पुरेना, कविता सौलखे, शुक्र सिंह, सीमा आर्मो, संगीता टोप्पो, जगबाई सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन विजय पुरेना, व्याख्याता द्वारा किया गया।

  • इन्हें भी देखें

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    सीपत (सतीश यादव) – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई एनटीपीसी सीपत के तत्वावधान मे अधिकारियों और जवानों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस उपलक्ष्य पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया…

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत के आवासीय परिसर में एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का 13 जून 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    प्रवेश उत्सव के दिन ‘शिक्षा के मंदिर’ में मारपीट – पाली स्कूल में प्राचार्य-व्याख्याता की हाथापाई, शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

    दुख की घड़ी में सरपंच संजय राज बने सहारा,दो शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW