बिलासपुर शहर के 15 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा,अमर सिंह को सौंपी बिलासपुर पश्चिम की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिलासपुर जिले के लिए अपने मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति के बाद बिलासपुर शहर के 15 विभिन्न मंडलों के लिए अध्यक्षों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया है। इस नई कार्यकारिणी का गठन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी और जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में किया गया है। भाजपा जिला जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा और कोर ग्रुप के निर्णयानुसार युवा चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। शहर के मुख्य क्षेत्रों की कमान अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

बिलासपुर पश्चिम से अमर राजपूत, दक्षिण से साहिल कश्यप, मध्य से योगेश देवांगन, पूर्वी से देवाशीष दत्ता और उत्तर मंडल से विश्वजीत ताम्रकार को अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे बिलासपुर रेलवे की जिम्मेदारी तनुज बोहरा, बिल्हा की विवेक शर्मा, और तिफरा-सिरगिट्टी की कमान पृथ्वी श्रीवास को मिली है। इसके अलावा बोदरी, बरतोरही, विजयपुर, तखतपुर, सकरी, गनियारी और काठाकोनी मंडलों में भी नए नेतृत्व की घोषणा की गई है। राजनीतिक गलियारों में इन नियुक्तियों को आगामी सांगठनिक कार्यों और युवा मतदाताओं के बीच पैठ बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने विश्वास जताया है कि नई टीम पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

  • इन्हें भी देखें

    निलंबन की पुरानी फाइल खोल छवि खराब करने की जा रही कोशिश….

    बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर, जिसे न्याय की नगरी कहा जाता है, इन दिनों एक प्रशासनिक अधिकारी को लेकर चर्चाओं में है। मामला भू अर्जन शाखा में पदस्थ अधीक्षक खिलेन्द्र यादव से…

    BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

    बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW