BJP संगठन में नई ऊर्जा, अशोक कौशिक को किसान मोर्चा की कमान

बिलासपुर जिला के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक कौशिक को भारतीय जानता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर किसान मोर्चा में अशोक कौशिक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, मजबूत जनसंपर्क और किसानों के हित में किए गए निरंतर कार्यों को देखते हुए की गई है।अशोक कौशिक पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे जिला कुर्मी समाज के संरक्षक हैं और कुर्मी चेतना मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण के चलते उनकी पहचान एक कर्मठ और जनसेवक नेता के रूप में बनी है।क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर अशोक कौशिक हमेशा आगे रहे हैं। खेती, सिंचाई, समर्थन मूल्य और किसान कल्याण योजनाओं को लेकर वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनकी सरल, सहज और जमीन से जुड़ी कार्यशैली के कारण क्षेत्र के किसानों और आम लोगों में उनकी मजबूत पकड़ है।पार्टी नेतृत्व ने उनके इन्हीं कार्यों और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • इन्हें भी देखें

    निलंबन की पुरानी फाइल खोल छवि खराब करने की जा रही कोशिश….

    बिलासपुर:- न्यायधानी बिलासपुर, जिसे न्याय की नगरी कहा जाता है, इन दिनों एक प्रशासनिक अधिकारी को लेकर चर्चाओं में है। मामला भू अर्जन शाखा में पदस्थ अधीक्षक खिलेन्द्र यादव से…

    बिलासपुर शहर के 15 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा,अमर सिंह को सौंपी बिलासपुर पश्चिम की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिलासपुर जिले के लिए अपने मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW