संभाग स्तरीय रोजगार मेला 12 एवं 13 फरवरी  को

कोरबा 10 फरवरी 2026/
छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 12 एवं 13 फरवरी को शासकीय मॉडल आई.टी.आई., कोनी, बिलासपुर में “संभाग स्तरीय रोजगार मेला” का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 4032 पदों पर चयन हेतु कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा।
उक्त रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल में रोजगार पंजीयन एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन दोनों अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों को पोर्टल में उपलब्ध इच्छुक रिक्त पदों का चयन भी करना होगा। अभ्यर्थी 12 एवं 13 फरवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष क्रमांक 07759-222069 में संपर्क किया जा सकता है।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW