विश्व महिला दिवस पर पाली में हुआ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित

*कोरबा/पाली:-* विश्व महिला दिवस पर मंगल भवन पाली में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस पर अत्यंत भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया,यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को गढ़ने वाली मातृ के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक था। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन में उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए समाज में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि

आज की महिला अबला नहीं बल्कि सृष्टि की सृजन करने वाली है एक महिला समाज में कई रोल प्ले करती है चाहे मां के रूप में हो ,बहन के रूप में हो पत्नी,बहु ना जाने कितने रूप है, आज कोई भी क्षेत्र उठा कर देख लीजिए हर क्षेत्र में आज भारत की नारी आगे बढ़ रही है राजनीति के क्षेत्र में देश के सर्वोच्च पद पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी,कला के क्षेत्र में लता मंगेशकर जी, महिला शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई फुले जी का योगदान समाज नहीं भूल सकता,खेल के क्षेत्र में भी देश की बेटियों ने अपना लोहा विश्व की मनवाया है, साथ ही आयोजन के दौरान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखने वाली हमारी कर्मठ सुपरवाइजर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को उनकी निस्वार्थ सेवा,अथक परिश्रम और समर्पण के लिए प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत पाली की अध्यक्षा श्रीमती पूर्णिमा शोभा जगत,नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम,नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती माया रूपेश कंवर,जनपद सदस्य उत्तम आर्मो,पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा,पार्षद एवं पीआईसी मेंबर शिक्षा एवं बाल महिला विकास विभाग श्रीमती ज्योति उईके, पार्षद एवं पीआईसी मेंबर खाद्य नागरिक आपूर्ति स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग श्री मति दीप्ति शर्मा,श्रीमती कमला जायसवाल,श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा,श्रीमती संतोषी टेकाम,परियोजना अधिकारी अनवेष वर्मा सहित विभाग के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW