पाली /जिला — भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पाली से विशाल मोटवानी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला नीति एवं अनुसंधान प्रमुख नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप पटेल एवं युवा पार्षद सुनील साहू को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूत करते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।





