भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का पाली मंडल मेंकार्यशाला संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत पाली मंडल में 15 एवं 16 मार्च 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ रविवार, 15 मार्च को सायं 5:30 बजे सद्भावना भवन में हुआ, जो 16 मार्च तक सफलतापूर्वक संचालित रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल जी एवं मंडल में निवासरथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वज पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में मंडल अध्यक्ष ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे समय उपस्थित रहने हेतु प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में अनुभवी वक्ताओं द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया—

  • प्रथम सत्र की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने की तथा वक्ता के रूप में जिला मंत्री श्री अजय दुबे जी ने भाजपा के इतिहास एवं विकास यात्रा पर विस्तृत जानकारी दी।*
    • द्वितीय सत्र में अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री संजय भावनानी जी ने की तथा वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश के पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक श्री पवन गर्ग जी ने पार्टी के वैचारिक दृष्टिकोण को स्पष्ट किया।
    • तृतीय सत्र की अध्यक्षता श्री ज्ञान सिंह राजपाल जी ने की तथा वक्ता के रूप में प्रदेश किसान मोर्चा सह संयोजक श्री चुलेश्वर राठौर जी ने पार्टी की कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला।
  • चतुर्थ सत्र में श्री कीर्ति कश्यप जी ने अध्यक्षता की तथा वक्ता के रूप में श्री हरीश थड़वानी जी ने संगठन विस्तार पर चर्चा की।
  • पंचम सत्र की अध्यक्षता श्री रामविलास जायसवाल जी ने की तथा वक्ता के रूप में जिला मंत्री श्री विवेक मारकंडे जी ने बूथ प्रबंधन की अहमियत बताते हुए कहा— “बूथ जीता तो चुनाव जीता।”
  • षष्ठम सत्र में अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री उमेश चंद्रा जी ने की तथा वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी कोरबा श्री अर्जुन गुप्ता जी ने सोशल मीडिया एवं AI तकनीक के प्रभाव पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
  • अंतिम (सप्तम) सत्र की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया कंवर जी ने की तथा वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर जी ने सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि विश्राम, चाय-नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। रात्रि में सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं वैचारिक चर्चाओं ने पूरे आयोजन को आत्मीय एवं उत्सवपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में मंडल की टीम एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा विशेष सहयोग किया गया

  • इन्हें भी देखें

    आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    कोरबा 03 जून 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ…

    डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई, मौके पर मिला ट्राइसाइकिल’

    *सुशासन तिहार 2026*  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान’* कोरबा, 02 जून 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW