कण कण मे विद्यमान है इश्वर, प्रज्ञा- पंकजा

👉🏼ओमपुर मे श्रीमद्भागवत महापुराण
कोरबा/
ईश्वर कण-कण में विद्यमान है. ईश्वर की प्राप्ति के लिए संसार को छोड़ने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने मन से ईश्वर से रिश्ता जोड़ने की है.
ओमपुर(रजगामार) में स्व राधे श्याम साहू की स्मृति में साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा व्यास वाचिक बाल विदुषी प्रज्ञा एवं पंकजा ने भक्त प्रहलाद चरित्र ,ध्रुव चरित्र की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि ईश्वर की प्राप्ति किसी भी उम्र में हो सकती है.उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीलाएं (बाललीला से द्वारकाधीश तक) ईश्वर के प्रेम, धर्म स्थापना और दिव्य स्वरूप को दर्शाती हैं. पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन धारण, रासलीला, और कंस वध जैसी लीलाएं मनमोहक वात्सल्य और भक्ति का अनूठा मिश्रण हैं. ये लीलाएं भक्तों को ज्ञान, वैराग्य और निश्छल प्रेम का संदेश देती हैं.श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया. इस मौके पर संगीतमय कथा वाचन कर भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का वर्णन किया.और श्रोताओं को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया.श्रोताओं से लीला और क्रिया मे अंतर समझाते हुए कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होता है. अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा क्रिया कहलाती है. इसे ना तो कर्तव्य का अभिमान है और ना ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं.भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की, जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे.उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है.कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की. उन्होंने तमाम बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया.कथा का समापन 28 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ होगा.

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW