NSUI विश्वविद्यालय इकाई में नई नियुक्तियां,छात्र अधिकारों की लड़ाई होगी तेज

बिलासपुर – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं छात्रहित में सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडेय जी की अनुशंसा एवं जिला प्रभारी श्री अमित शर्मा जी के अनुमोदन से की गई हैं।नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर देवेश पटेल, अमित कुमार, दीपक सारथी एवं पीयूष राज को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव पद पर आयुष कांत पंत, साहिल मसीह, सागर भारकर एवं आयुष गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर श्रेयस बैसवाड़े, बदियत जमाल, आदित्य राज एवं कुश प्रताप नवरंग को नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष लकी मिश्रा ने कहा कि लगातार युवाओं के जुड़ने एवं सक्रिय भागीदारी से संगठन अब और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए विश्वविद्यालय में छात्रों की आवाज बनने का कार्य करेगी।
वहीं NSUI गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजल द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्रों के अधिकारों, समस्याओं एवं विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य करता रहेगा।यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

  • इन्हें भी देखें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    सीपत (सतीश यादव) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे…

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    सीपत (सतीश यादव)। सीपत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निरतु फीडर से जुड़े ग्रामीण इन दिनों लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्राम गुड़ी सहित फीडर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    कुटेला धाम से “12 साल विश्वास के विकास के, जनकल्याण के” अभियान का भव्य शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर जवाली में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुजीत सिंह ने किया रुद्राभिषेक, देश की समृद्धि के लिए हुई विशेष प्रार्थना

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिजली की आंख-मिचौली से निरतु फीडर के ग्रामीण परेशान, आधे-आधे घंटे में हो रही कटौती

    बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

    बिना पद के भी करते रहे समाजसेवा, जनता के विश्वास ने बनाया सरपंच

    गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे समस्याएं, जनता के प्रिय सरपंच बने संजय राज

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW