विश्व पर्यावरण दिवस पर गूंजा हरियाली का संदेश,धौराभाठा जलाशय के समीप किया गया वृक्षारोपण

👉जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति माया रुपेश कँवर विशिष्ट अतिथि के रूप में हुई शामिल

कोरबा / नुनेरा.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाली वन परिक्षेत्र द्वारा एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के तहत शुकवार को नकटीबांध भीमसेनिया जंगल धौराभांठा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने  की। उन्होंने कहा कि आज हम केवल धरती को हरा-भरा नहीं बना रहे हैं, बल्कि अपने जीवन और भविष्य को भी सुरक्षित कर रहे हैं। पेड़ लगाना केवल पौधा रोपना नहीं, बल्कि जीवन और सांसों को रोपना है, क्योंकि वृक्ष ही हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध धरती छोड़नी है तो वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन की सुरक्षा का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि यह पहल माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान जंगल सुरक्षा कार्य में लगे सात श्रमिकों को साइकिल वितरित कर सम्मानित भी किया गया। इनमें बालाराम यादव (रतिजा), उमेंद्र सिंह गोंड (चोढ़ा), सुमेर सिंह (नोनबिर्रा), बंधन सिंह (मुरली), शेषनारायण (मुरली), जेठ सिंह (मुरली) एवं रंजीत (नेवसा) शामिल हैं। साइकिल मिलने पर श्रमिकों ने वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक मरकाम ने उपस्थित लोगों से अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि आज हम जिम्मेदारी के साथ वृक्षारोपण नहीं करेंगे तो भविष्य में धरती बंजर होने का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पाली रेंजर योगेश्वर प्रसाद बंजारे ने की। “इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत कोरबा के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के सभापति माया रूपेश कंवर” विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, भाजपा मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा, श्याम मरकाम, पुरुषोत्तम टेकाम, चन्द्रभवन, जगत नेताम, सरपंच सुशीला जगत, सरदेशी देवांगन, उपसरपंच विष्णु पटेल, मुकेश श्रोर्ते, बाबूलाल उरांव, दीपक पटेल, सहस दास महंत, राजेश धीरही, जीवन, सुरेश कुमार, रामजी पाण्डेय, जागृति सरपंच नुनेरा ,बलवान, जय प्रकाश,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए धरती को हराभरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW