विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

सीपत (सतीश यादव) – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई एनटीपीसी सीपत के तत्वावधान मे अधिकारियों और जवानों द्वारा विश्व रक्तदान दिवस उपलक्ष्य पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ईकाई के सभी अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ समाज सेवा के इस अनुष्ठान मे रक्त दान कर मानव हित मे

अपनी आहुति समर्पित किए जिस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईकाई प्रमुख उप कमांडेंट कपिल सुधाकर कामडी स्वयं जवानों के साथ मौजूद रह कर जवानों का उत्साह बढ़ाया कामडी ने बताया कि CISF के जवान विषम परिस्थितियों मे रह कर भी हमेशा मानव हित के सामाजिक कार्यों मे अपना समर्पण देते हैं

जिसके लिए बल मुख्यालयों द्वारा भी समय समय पर दिशा निर्देश पारित किए जाते हैं विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित रक्त , रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है।

इस दौरान जवानों के जलपान की व्यवस्था के साथ साथ जवानों को रक्तदान का प्रमाणपत्र भी दिया गया कार्यक्रम के समापन पर ईकाई के अरक्षित निरीक्षक मनोज कुमार ने आज के शिविर के मुख्य अतिथि ईकाई प्रमुख कपिल सुधाकर कामडी एवं जवानों को धन्यवाद ज्ञापित कर विश्वास दिलाया कि समय समय पर आपके निर्देशानुसार ऐसे सामाज हित के कार्यक्रमों का आयोजन ईकाई मे इसी उत्साह के साथ किया जाता रहेगा l

  • इन्हें भी देखें

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत के आवासीय परिसर में एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का 13 जून 2026 को…

    बिलासपुर में आज सजेगा सुरों का महाकुंभ, शारदा म्यूजिकल ग्रुप का सीजन-8 आयोजन

    बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच शारदा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित सीजन-8 का भव्य कार्यक्रम आज 14 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम उद्योग भवन,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

    विश्व रक्तदान दिवस पर CISF एनटीपीसी सीपत का सराहनीय पहल, अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान

    एनटीपीसी सीपत की पहल से निखरीं 121 बेटियों की प्रतिभा, भावुक विदाई के साथ हुआ GEM-2026 का समापन

    बिलासपुर में आज सजेगा सुरों का महाकुंभ, शारदा म्यूजिकल ग्रुप का सीजन-8 आयोजन

    ग्राम पंचायत बांधाखार में किया जायेगा निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई

    प्रशासन का चला बुलडोजर, वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW