पाली में भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न

*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रंगोली प्रतियोगिता और संकल्प सभा का आयोजन*

*पाली*। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पाली मंडल की प्रथम कामकाजी बैठक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष *श्रीमती प्रीति स्वर्णकार* की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन मोदी सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा मंडल पाली के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों ने सहभागिता की।

*रंगोली प्रतियोगिता से कार्यक्रम का शुभारंभ* 
बैठक के पूर्व महिला मोर्चा द्वारा आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम में उत्सव एवं संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।

*महिला शक्ति सबसे बड़ी ताकत: प्रीति स्वर्णकार* 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय की चुनौतियों का सामना करते हुए महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ना होगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना होगा।

*स्वागत उद्बोधन और आगामी योजनाओं की जानकारी* 
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष *श्रीमती दीप्ति शर्मा* द्वारा स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने सभी बहनों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। उन्होंने महिला मोर्चा की आगामी गतिविधियों एवं संगठनात्मक योजनाओं की भी जानकारी दी।

*पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं* 
बैठक को महिला मोर्चा जिला महामंत्री *अनसुइया राठौर*, नगर पंचायत अध्यक्ष *श्री अजय जायसवाल*, पूर्व अध्यक्ष *श्रीमती संजू देवी जायसवाल*, किसान मोर्चा जिला महामंत्री *कीर्ति कश्यप*, मंडल भाजपा महामंत्री *तारकेश्वर पटेल*, नपं उपाध्यक्ष *लखन प्रजापति*, *रामविलास जायसवाल*, *प्रयाग नारायण शांडिल्य*, *हरीश चावड़ा* आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की तथा महिला कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

*गरिमामयी उपस्थिति* 
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती कमला जायसवाल, महामंत्री दुर्गेश नंदिनी जायसवाल,वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गीता शुक्ला,मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति उईके, उपाध्यक्ष लक्ष्मी तिवारी, उपाध्यक्ष उषा प्रजापति, मंडल मंत्री पूनम यादव, कुसुम पटेल, सुनीता प्रजापति, सह कोषाध्यक्ष ललिता पटेल, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी चंदा चावड़ा, सह मीडिया प्रभारी रुक्मणि पटेल, मन की बात प्रमुख दूरपति पटेल, कार्यालय प्रभारी पल्लवी जायसवाल, कन्या शक्ति संयोजक प्रीति रजक, सदस्यगण केवड़ा प्रजापति, किरण गोस्वामी,सरिता डिक्सेना, रामेश्वरी प्रजापति, बीना सोनी, सावित्री शुक्ला, गीता साहू, विमला सोनी, सुकृता पटेल, मालती, सरिता पवार, उषा देवी, सोनमती मानिकपुरी, टिकेश्वरी यादव, सुधा यादव,सीता पटेल, पूजा बर्मन,प्रकृति राय, उर्मिला देवी, हेमा प्रजापति, लवली सिदार,सरिता शर्मा,मुस्कान शर्मा,पूनम मरावी,कृष्णा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री *दुर्गेश नंदनी जायसवाल* एवं आभार *श्रीमती सीमा देवांगन* ने किया।

*आगामी रणनीति पर मंथन* 
बैठक के अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW