सीपत क्षेत्र के पहले सीए बने ऋषभ गुप्ता, गुप्ता समाज सहित पूरे क्षेत्र का बढ़ाया मान

सीपत (अंजनी साहू। कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा में सीपत क्षेत्र के होनहार युवा ऋषभ गुप्ता ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मई 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में ऋषभ ने 600 में से 310 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की।ऋषभ गुप्ता सीपत क्षेत्र के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सीपत क्षेत्र और गुप्ता समाज में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।ऋषभ के पिता दिलीप गुप्ता, जो सीपत में संचालित कृष्णा क्लॉथ एंड रेडीमेड स्टोर के संचालक हैं, ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वहीं उनकी माता लेखनी गुप्ता ने कहा कि ऋषभ ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं।
ऋषभ की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • इन्हें भी देखें

    योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, कृष्ण कुमार कौशिक की अनूठी पहल…

    बिलासपुर – आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर के चकरभाठा स्थित अनुराग विद्या मंदिर…

    विश्व योग दिवस पर चकरभाठा के अनुराग विद्या मंदिर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

    बिलासपुर – आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर के चकरभाठा स्थित अनुराग विद्या मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, कृष्ण कुमार कौशिक की अनूठी पहल…

    विश्व योग दिवस पर चकरभाठा के अनुराग विद्या मंदिर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

    सीपत क्षेत्र के पहले सीए बने ऋषभ गुप्ता, गुप्ता समाज सहित पूरे क्षेत्र का बढ़ाया मान

    अंततः हटाये गए पाली स्कूल के दोनों विवादित शिक्षक

    अंततः हटाये गए पाली स्कूल के दोनों विवादित शिक्षक

    जनता के सुख-दुख के सच्चे साथी बने सरपंच संजय राज, हर वक्त ग्रामवासियों के बीच रहकर निभा रहे जिम्मेदारी

    भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ बोईदा आवासपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्रामीणों में खुशी

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW