सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा:- कोरबा जिले के प्राचीन शिव मंदिर पाली से पवित्र माटी कलश और पवित्र जल कलश लेकर सोमनाथ रवाना हुआ 20 सदस्यों का दल

कोरबा/ संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 22 से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व सांस्कृतिक यात्रा
आयोजित की गई हैं।

भारत वर्ष सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाते हुए अपने सांस्कृतिक इतिहास और धरोहरों पर गर्व और गौरव की अनुभूति कर रहा है, वही दूसरी ओर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा  आस्था के  अटूट पर्व पर 22 जून से 26 जून तक सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन कर रही है। उक्त सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को आज 22 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रायपुर से सोमनाथ गुजरात के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना किया और इस मंगलमयी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी,इसी कड़ी में कोरबा जिले से 20 सदस्यों की टीम नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पूर्व संध्या जिले से रवाना हुई थी, यात्रा पाली के ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर प्रांगण से पवित्र माटी कलश और नौकोनिया तालाब से पवित्र जल कलश के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने यात्रा को रवाना किया और कहा कि इस सांस्कृतिक यात्रा से नवीन चेतना का उदय होगा और हम छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले की सहभागिता को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित कर पाएंगे, इस अवसर पर भाजपा नेता संजय भावनानी,नपं उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,पूर्व पार्षद रामविलास जायसवाल,वरिष्ठ नागरिक रमाशंकर जायसवाल,पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा,रिंकू जायसवाल सहित 20 सदस्यों की टीम एवं नगर वासी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    👉ध्वजारोहण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समा* *पाली:* देश की 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामरतन स्कूल पाली में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस…

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान को किया याद, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताई सच्ची श्रद्धांजलि_ *पाली*। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर रविवार को भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW