क्षेत्र में दलालों को संरक्षण देना और घूसखोरी केआरोप थे तहसीलदार पर
*कोरबा/पाली:-* तहसील कार्यालय पाली में पदस्थ नायब तहसील दार को तबादला आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है और उनकी नवीन पदस्थापना अधीक्षक, भू अभिलेख शाखा कोरबा कर दी गई है, ज्ञात हो कि पाली अधिवक्ता संघ ने नायब तहसीलदार सुजीत पाटले पर दलालों को संरक्षण देने कार्य में लेट लतीफी करने जैसे आरोप लगाए थे और 22 जिन से तबादले की मांग को लेकर आंदोलनरत थे किंतु प्रशासन के हस्तक्षेप और शांति वार्ता के बाद अधिवक्ता संघ ने उचित जांच कार्यवाही के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन 2 जुलाई को समाप्त कर दिया था , जिसके बाद प्रशासन ने भी अपना आश्वासन पूरा करते हुए नायब तहसीलदार सुजीत पाटले का भू अभिलेख शाखा कोरबा तबादला कर दिया है, हालाकि अपने आदेश में तबादले की वजह प्रशासनिक व्यवस्था बताई गई है। साथ की अधिवक्ता संघ की मांग के अनुरूप रजिस्टार पर कार्यवाही लंबित है जिन पर भी अधिवक्ता संघ ने रजिस्ट्री के नाम पर 3000 से 10000 रु तक लेने का आरोप लगाया था,




