जनसमस्याओं पर गरजीं गीतांजलि कौशिक, सरकार को दी चेतावनी

बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में खाद, बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बिल्हा बाजार चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक सियाराम कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग की।

बिल्हा बाजार चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि कई गांवों में पेयजल संकट भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।

वहीं पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, सड़कें बदहाल हैं और बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है।जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे।


खाद, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर कितना गंभीर रुख अपनाता है या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेता है।

  • इन्हें भी देखें

    सेवा पूरी हुई, सम्मान बाकी रहा… 210 शिक्षक-कर्मचारियों को तृतीय वर्ग संघ ने दिया सम्मान

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों के सम्मान तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सह कर्मचारी स्नेह सम्मेलन 2026 का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW