
सीपत (अंजनी कुमार साहू) – सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत देखने गए पत्रकार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया है l सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत 11जुलाई शाम को खेती किसानी का काम पर गए पत्रकार पर जानलेवा हमला का प्रयास किया l प्राप्त जानकारी के अनुसार धनिया निवासी सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष कोमल पाटनवार पर खेत बोने को लेकर हमला हुआ है l उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया और बताया गया है कि लालजी पाटनवार की खेत को उसने पिछले 03 साल से अधीया में वह बोता है। लालजी पाटनवार के खेत को गोपाल पाटनवार कब्जा कर रहा है, जिसका विवाद चल रहा हैं आज दिनांक 11.07.2026 को शाम करीबन 05.30 बजें मैं खेत को देखने गया था तो लालाजी के खेत को गोपाल पाटनवार व माधो पाटनवार ट्रेक्टर से जोताई कर निकल रहा था जिसे मैं बोला कि इस खेत को मैं बोता हूं आप लोग कैसे जोताइ कर दिये उतने में गोपाल पाटनवार व माधो पाटनवार मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे जो सुनने मे बुरा लगा तो मैं गाली देने से मना किया उतने मे नराज होकर जान से मार डालेंगे कहते हुये माधो पाटनवार हाथ मे रखे चाकू से एवं गोपाल पाटनवार रापा में मारपीट किये हैं मारपीट से मेरे बाये हाथ कल पांचो उगली एवं दाहिने पैर के पंजा एवं पीठ में चोट लगा हैं। घटना को ओम पाटनवार व शैलेन्द्र यादव कोमल पाटनवार को भागते हांफते देखे हैं एवं उनकी गाड़ी में बैठकर सीधे सीपत थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराकर एवं घटना की जानकारी खेत मालिक लालजी पाटनवार को फोन से बताया l इधर सीपत थाने में दोनों पक्षों पर कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है l फिर हाल कोमल पाटनवार अभी खतरे से बाहर बताया गया है l


