
सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल फाउंडेशन अकादमी बिलासपुर में किया गया l जिसमें जिले के सभी विकासखंड मस्तूरी,बिल्हा,रतनपुर, तखतपुर,कोटा से 79 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय टीम के लिए ट्रायल हुआ l जिसमें सीपत से विरानी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के सोमेश नेताम का चयन किया है l सोमेश नेताम का मीडियम पेश लेफ्ट हैंड बॉलर के रूप में चयन किया गया है l इसके पिता संतोष सिंह नेताम एनटीपीसी में पी आर ओ विभाग के कार्यरत है l स्कूल की संचालक नसीम विरानी,प्राचार्या तारा गिरी स्पोर्ट्स शिक्षक सूर्यप्रकाश चंद्राकर एवं शाला परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य शुभकामनाएं दी है l


