राजीव भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला सचिव संजीव पाल व जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण)के सदस्यगण पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीव पाल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।इस अवसर पर महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। वहीं संजीव पाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।राजीव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की तथा संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW