*कोरबा/पाली:-* पाली वन विभाग द्वारा जून के पहले,दूसरे सप्ताह में जंगल की सुरक्षा हेतु तार फेंसिंग का कार्य डोंगानाला जंगल में किया गया था किंतु फेंसिंग कार्य के मजह एक सप्ताह बाद ही ग्राम बांका निवासी संतराम आर्मो लेबर लगाकर तार की चोरी कर ली गई,उक्त मामले में फॉरेस्ट द्वारा पाली थाना में लिखित शिकायत लेकर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी,जिसके बाद पाली थाना प्रभारी द्वारा मामले को संज्ञान लेकर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ की गई और लगभग एक माह बाद मुखबिर की सूचना पर संदेही संतराम आर्मो से पूछताछ की गई जिसमें 2 बंडल तार चोरी की बात कबूल कर लिया जिसमें बाद पाली पुलिस की टीम बांका स्थित संतराम के निवास जाकर फेंसिंग तार बरामद किया, जिसके बाद मामले में पाली पुलिस ने आरोपी संतराम आर्मो पर धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया है।


