गीतांजलि कौशिक बोलीं- आस्था पर चोट करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए

बिलासपुर – अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से अलग और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सिर पर मटकी रखकर रैली निकाली और राम मंदिर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया नगर पालिका परिषद बोदरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नेतृत्व में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में अनोखी रैली निकाली गई।

चकरभाठा के हनुमान मंदिर से शुरू हुई रैली राम मंदिर तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मटकी रखकर हिस्सा लिया। मटकियों पर “पाप का घड़ा भर गया है”, “चौकीदार चोर है” और “मंदिर चंदा चोरी” जैसे नारे लिखे गए थे। ढोल-मांदर की थाप और जोरदार नारों के बीच निकली रैली ने पूरे नगर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

राम मंदिर पहुंचने के बाद प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़कर विरोध दर्ज कराया गया।ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और कथित चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने अपने संबोधन में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक पूरे मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।बोदरी से अनोखे अंदाज में हुए इस प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अब इस मुद्दे पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW