एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 04 अगस्त 2026 को समाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रांक, देवरी और जांजी में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने सभी विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के इस सहयोग के लिए आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को यह सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्यागण एवं श्रीमती चंद्रकली, सरपंच (जांजी) तथा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी जुलाई माह में एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत एवं कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया था।

  • इन्हें भी देखें

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    नगर पालिका परिषद बोदरी परिसर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने विधिवत तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण…

    बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक का जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल ने किया आत्मीय स्वागत

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पर जिला कांग्रेस सचिव संजीव पाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW