*कोरबा /पाली * देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग जिला पंचायत कोरबा माया रुपेश कँवर* ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में सभापति माया कँवर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद और नमन करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।


