*कोरबा/पाली:-* श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह भक्तिमय कार्यक्रम रविवार, 6 सितम्बर को शाम 7 बजे से मंगल भवन पाली में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रांजल अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य भक्ति और संगीत के माध्यम से जन्माष्टमी के उत्सव को आनंदमय बनाना है। कार्यक्रम के उपरांत प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस भक्तिमय संध्या को सफल बनाने की अपील की गई है।






