*कोरबा/पाली:-* सर्ववर्गीय कलार समाज के संरक्षक श्रद्धेय स्वर्गीय श्री कौन्तेय जायसवाल जी के निधन पर कलार समाज द्वारा पाली में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में समाज के सभी उपस्थित जनों ने स्व. जायसवाल जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
सभा में वक्ताओं ने स्व. कौन्तेय जायसवाल जी द्वारा कलार समाज के उत्थान, एकता और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कलार समाज के वरिष्ठ जन, पदाधिकारीगण एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






