*कोरबा / पाली* – छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य श्री बसंत पटेल ने आज कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत पोड़ी में स्थित शासकीय उद्यान का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने उद्यान परिसर का भ्रमण कर वहां लगाई गई विभिन्न सब्जी-भाजी की फसलों, पौधों की स्थिति, सिंचाई एवं जल प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उद्यान में कार्यरत कर्मचारियों से दैनिक कार्य और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर स्थानीय सब्जी उत्पादक किसानों और मरार समाज के लोगों से भी उन्होंने मुलाकात की। किसानों ने खाद-बीज, बाजार और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शाकम्भरी बोर्ड लगातार किसानों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। शाकम्भरी योजना के तहत सब्जी उत्पादक किसानों को बीज, शेडनेट, ड्रिप और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोड़ी उद्यान को मॉडल उद्यान के रूप में विकसित किया जाए ताकि अन्य ग्राम पंचायतों के किसान भी प्रेरणा ले सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्यान के विस्तार और किसानों की मांगों को लेकर वे बोर्ड और जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे।
इस निरीक्षण के दौरान केशव कुमार पटेल सुकालू पटेल अशोक पटेल रामनारायण पटेल वैष्णव महराज मुन्नु सोनकर उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहें






