संवाददाता- दीपक शर्मा
पाली, कोरबा। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने विजयदशमी के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
श्री अजय जायसवाल जी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व हमें अपने जीवन से बुराइयों को दूर कर सदाचार, सद्भाव और सकारात्मक विचारों को अपनाने का संदेश देता है।
उन्होंने नगरवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सभी के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।





