छत्तीसगढ़ में अवैध रहवासियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुर्ग में तड़के दबिश, रायगढ़-बिलासपुर से संदिग्ध थाने में लाए गए

पहलगाम आतंकी हमले के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्यभर में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। अब सिर्फ पाकिस्तानी नागरिक ही नहीं, बल्कि सभी अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों की जांच की जा रही है। रविवार को दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की।

बिलासपुर में 300 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए
बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग मोहल्लों में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए 300 से ज्यादा संदिग्धों को पकड़ा। इनमें से अधिकांश पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से आए हुए लोग हैं। इन सभी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच आईसीजेएस पोर्टल के जरिए की जा रही है।

दुर्ग में तड़के सुबह छापेमारी
दुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने तड़के 4:30 बजे मुस्लिम बहुल इलाकों में छापेमारी की।

एएसपी अभिषेक झा ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला स्थित बॉम्बे आवास में कार्रवाई की।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने भिलाई-3 थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके में छापा मारा।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना क्षेत्र में मस्जिद के पीछे के इलाकों में रेड की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर-घर तलाशी ली, निवास संबंधी दस्तावेजों की जांच की और लोगों के फिंगरप्रिंट लेकर रिकॉर्ड से मिलान किया। बॉम्बे आवास में दबिश के दौरान चार फरार वारंटियों को पकड़ा गया, चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई और दो छिनैती के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी से मोहन नगर थाने में पूछताछ की जा रही है।

रायगढ़ में भी चली तलाशी मुहिम
रायगढ़ जिले में कोतवाली पुलिस ने इंदिरा नगर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 50 लोगों को थाने लाकर दस्तावेजों की जांच की। अधिकतर लोग पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से आए हुए हैं। पुलिस अब इनके पहचान पत्रों और निवास प्रमाणों की गहन जांच कर रही है।

बाहर से आए मजदूरों पर सख्ती
रायगढ़ में पुलिस ने पाया कि कई ठेकेदार अन्य राज्यों से मजदूरों को लाकर काम पर रखते हैं, लेकिन उनकी मुसाफिरी थानों में दर्ज नहीं कराते। कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल ने बताया कि करीब 50 लोगों की जांच की जा रही है, ताकि अवैध प्रवासियों की पहचान हो सके।

पहले भी हुई थी कार्रवाई
गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को भी पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस ने कुल 37 लोगों को पकड़ा था, जो लंबे समय से बिना वैध पहचान दस्तावेजों के शहर में रह रहे थे।

इन्हें भी देखें

सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
Vastavik News

FREE
VIEW