14 मंत्री बनाए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ सरकार में चौदह मंत्री बनाए जाने को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने की। इस याचिका में मंत्रिमंडल में चौदह मंत्री की संख्या को असंवैधानिक बताते हुए चौदहवें मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई है। आज हुई सुनवाई में राज्य शासन ने अपना पक्ष रखा। शासन की ओर से अधिवक्ताओं ने बताया कि मंत्रिमंडल की सीमा तय करने से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, तो इसका फैसला वहीं होना चाहिए। इस पर याचिकाकर्ता ने अदालत से दो हफ्ते का समय मांगते हुए कहा कि इस दौरान हम सुप्रीम कोर्ट से उस मामले में निर्णय या कोई दिशा-निर्देश ले आएंगे, तब तक याचिका खारिज न की जाए। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले में याचिकाकर्ता को समय देते हुए अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद करने की बात कही।

  • इन्हें भी देखें

    सराईपाली में मनाई गई शाकंभरी जयंती : पटेल मरार समाज ने निकाली कलश यात्रा,सरपंच संजय राज ने छेरछेरा देकर बच्चों को दिया आशीर्वाद

    कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर…

    प्राचार्य,व्याख्याता व प्रधान पाठक पदोन्नति हेतु बन रहा है कार्ययोजना

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात करके एवं ज्ञापन सौंपकर 12 वर्षों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW