जंगली सुअर का खौफनाक हमला, घायल युवक को नहीं मिली एंबुलेंस… परिजन बाइक से अस्पताल पहुंचे। वन विभाग भी नदारद

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा
कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के सतरेंगा इलाके में शनिवार सुबह एक जंगली सुअर ने आदिवासी युवक पर हमला कर दिया। काशीपानी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रताप सिंह मंझवार जंगल में वनोपज एकत्र कर रहा था, तभी यह घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ शिकारी तीर-धनुष से जंगली सुअर का शिकार कर रहे थे। तीर लगने से बौखलाया सुअर झाड़ियों की ओर भागा और वहीं मौजूद प्रताप पर हमला कर दिया। सुअर ने अपने नुकीले दांतों से प्रताप के सीने के दाहिने हिस्से को घायल कर दिया।

घटना के बाद शिकारी मौके से फरार हो गए। जंगल में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। साथ ही, वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

परिजन गंभीर रूप से घायल प्रताप को मोटरसाइकिल से कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सुअर का हमला सीने के दाहिनी ओर हुआ है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW