सुशासन तिहार की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली पत्रकार वार्ता..समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों का किया जायेगा गुणवत्तापूर्ण निराकरण-कलेक्टर

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का हो रहा आयोजन

कोरबा 04 मई 2025 । सुशासन तिहार अन्तर्गत 05 मई से जिले में आयोजित होने वाली समाधान शिविर की तैयारी और पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में कुल एक लाख 78 हजार 418 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों को स्केनिंग कर आनलाइन इंट्री की गई है। इसे संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया और सभी आवेदनों का परीक्षण कराकर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का प्रयास किया गया है। शिविर में मांग, शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं। पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत, रिकार्ड दुरूस्तीकरण, पेयजल की मांग, सीसी रोड निर्माण, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास, पट्टा सहित अन्य प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से पेंशन, राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र का परीक्षण कराकर पात्रतानुसार संबंधित को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम सभा के माध्यम से भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर ने सीसी रोड, अन्य निर्माण कार्य, जैसी मांग पर बजट का प्रावधान होने पर एवं महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास जैसे मांगों पर शासन से निर्देश प्राप्त होने के पश्चात कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले के सभी जनपदों में 05 मई से 31 मई तक कुल 41 शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए क्लस्टर बनाकर आसपास के 8 से 10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर में महत्वपूर्ण आवेदनों के संबंध में संबंधित आवेदक को अधिकारियों द्वारा वाचन कर जानकारी दी जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र में 7 शिविर एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि 05 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले शिविर में निराकृत आवेदनों का वाचन करने के साथ ही नये आवेदन भी लिये जायेंगे और निराकरण का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन, सड़क सहित अन्य कार्यों के प्राप्त आवेदनों को भी निराकृत करने की दिशा में कदम उठाया गया है। शिविर में स्कूल भवन संबंधी आवेदन प्राप्त होने पर स्वीकृत किये जायेंगे। कई स्थानों पर स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग आई है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के लगभग 40 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किया जा रहा है। शिक्षक की कमी को दूर करने प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा युक्तियुक्तकरण के निर्देश हैं। इसके माध्यम से अतिशेष शिक्षकों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जायेगा। इस वित्तीय वर्ष में 200 नये आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। आने वाले दिनों में जिले के महत्वपूर्ण सड़कों के लिये डीएमएफ से बड़ी राशि स्वीकृत करने की योजना है। पोंड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिये लगभग 100 हैंडपंप स्वीकृत किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना का महत्वपूर्ण योगदान होता है। डीएमएफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही जन हितैषी कार्यों में किया जा रहा है। जिला प्रशासन की मंशा है कि इस राशि का सदुपयोग हो और जिले के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों हेतु राशि का वितरण हो। कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों का समाधान भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री कमलज्योति उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW