कृषि विभाग सहित लाइन डिपार्टमेंट की कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक,कलेक्टर ने खरीफ सीजन की तैयारी के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश ,खाद-बीज का भंडारण कर समय पर किसानों को वितरण के दिए निर्देश

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा 16 मई 2025 । कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग सहित संबंधित लाइन डिपार्टमेंट्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने खरीफ सीजन 2025 की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि सभी सहकारी समितियों में शिविर दिवस से पहले खाद एवं बीज का भंडारण कर किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, सभी समितियों से 40 प्रतिशत अग्रिम उठाव की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि 10 वर्षों के भीतर के जीबी किस्मों को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु उपयुक्त किसानों का चयन प्राथमिकता के आधार पर हो। धान के स्थान पर ऊंचे भूभाग में दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि नए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाकर सभी पात्र किसानों को इसका लाभ दिया जाए तथा धान के अलावा अन्य फसलों के लिए भी ऋण स्वीकृत किया जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष वंचित हुए किसानों को फिर से बीमा कवरेज में शामिल किया जाए।

पीएम किसान योजना के तहत लंबित ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, भौतिक सत्यापन, वन अधिकार व पीवीटीजी से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन से संबंधित आवेदनों का निराकरण भी समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कृषि आदान गुणवत्ता नियंत्रण के अंतर्गत लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही, ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल’ के तहत कोरबा व करतला ब्लॉक में मूंगफली की खेती के लिए कार्ययोजना तैयार करने तथा जिले को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कटघोरा,पाली और पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायतों में किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिलेवार रासायनिक उर्वरक की मांग, अग्रिम भंडारण और उठाव की जानकारी लेकर कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

बैठक में उद्यानिकी विभाग के ऑयल पाम रोपण की प्रगति, पशुधन विभाग के अंतर्गत दुग्ध सहकारी समिति के गठन एवं पंजीयन की समीक्षा, मोबाइल वेटनरी यूनिट की कार्यों की जानकारी, तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा एक्वापार्क स्थापना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी मुख्यालय में उपस्थित रहें, आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा और कार्य संतोषजनक न होने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में कृषि, सहकारिता, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW