CG News: बारिश पर टिकी बिजली वितरण कंपनी की नजर, एक दिन पहले 5215 मेगावाट की खपत

रायपुर । राज्य में बिजली आपूर्ति को बनाने रखने के लिए प्रदेश सरकार को सेंट्रल पूल से भी बिजली लेनी पड़ रही है। सोमवार को जब राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था तब प्रदेश में बिजली की अधिकतम खपत 5500 मेगावाट के आसपास बनी हुई थी। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आई, वैसे-वैसे खपत में भी कमी देखी गई। देर शाम तक छत्तीसगढ़ को अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 5500 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ रही थी।

इसमें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की इकाईयां लगभग 2200 मेगावाट का सहयोग दे रही थी, शेष की पूर्ति छत्तीसगढ़ में स्थापित निजी और सार्वज्निक क्षेत्र के बिजली से की जा रही थी। आने वाले दिनों में बिजली की खपत मौसम पर सबसे अधिक निर्भर करने वाली है। मानसून आने में अभी पखवाड़े भर से अधिक का समय बचा है। इस स्थिति में बिजली की मांग यथावत बनी रहेगी।

0 एक दिन पहले 5215 मेगावाट की खपत इधर ग्रीड कंट्रोलर ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत अप्रैल की तुलना में मई में थोड़ी कम हुई है। ग्रीड कंट्रोलर की ओर से जो रिपोर्ट जारी की गई है उसके अनुसार 18 मई को छत्तीसगढ़ में बिजली की अधिकतम खपत 5215 मेगावाट थी। मई के दूसरे पखवाड़े में तापमान में बढ़ोत्तरी होती है तो इससे खपत में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है।

22 अप्रैल को सबसे अधिक 7006 मेगावाट हुई थी खपत छत्तीसगढ़ में बिजली की खपत साल-दर-साल बढ़ रही है। इस साल बिजली की खपत का पुराना रिकार्ड पिछले माह 22 अप्रैल को टूट गया था। इस दिन छत्तीसगढ़ को अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए 7600 मेगावाट बिजली की जरूरत पड़ी थी। एक वर्ष की अवधि में बिजली की मांग में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पूर्व में सीईए (सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी ऑथोरिटी) ने जो पूर्वानुमान लगाया है उसमें भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में बिजली की जरूरतें सालाना 7-8 फीसदी की दर से बढ़ रही है।

कब कितनी बिजली खपत खपत(मेगावाट)

18 मई 5215

17 मई 5344

16 मई 5554

15 मई 5659

इन्हें भी देखें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

error: Content is protected !!
ब्रेकिंग न्यूज़
Vastavik News

FREE
VIEW