अब रजिस्ट्री के बाद होगा स्वतः नामांतरण, अलग से नहीं करनी होगी कोई प्रक्रिया

रजिस्ट्री की दस नई क्रांतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

10 क्रांतियों से आमजनों एवं दूर दराज में रहने वाले ग्रामीणों को लाभ मिलेगा – मंत्री श्री देवांगन

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा

कोरबा 20 मई 2025 । शासन द्वारा रजिस्ट्री की प्रक्रिया में किए गए दस नई क्रांतियों पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन रहें।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने बहुत अच्छी नीती लाई है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री की 10 क्रातियों से आमजनों एवं दूर दराज में रहने वाले ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। रजिस्ट्री, नामंतरण में जो समस्या आती थी उसे दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 क्रांति लाई है जिससे सरल, सहज और पारदर्शी ढंग से रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होगा। उन्होंने ने इस क्रांति के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
  जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजना सराहनीय है। 10 नई क्रांति बहुत अच्छी पहल है। रजिस्ट्री, नामंतरण एवं अन्य समस्याओं का हल निकालने सरकार का बेहतर प्रयास है। सरलीकरण एवं सुविधाओं का विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन जनप्रतिनिधियों के पास आमलोग पहुंच कर जमीन से संबंधित विवादों की शिकायत करते है लेकिन अब इन सभी समस्याओं से आम नागरिकों को निजात मिलेगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सुशासन की दिशा में यह पहल की गई है, रजिस्ट्री में 10 क्रांतियां लाई गई है। आम जनता को भूमि एवं नामांतरण से होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने इन क्रांतियों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलागे सहित पंजीयन, राजस्व विभाग अधिकारी आदि उपस्थित थे।
*रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियांः* –
*फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन*
       पंजीयन साफ्टवेयर को आधार लिंक किया गया है, पंजीयन के समय क्रेता-विक्रेता एवं गवाहों की पहचान आधार रिकार्ड व बायोमेट्रिक के माध्यम से की जाएगी जिससे गलत व्यक्ति को खड़े कराकर पंजीयन नही हो सकेगा। आम जनता को फर्जीवाड़े का शिकार नही होना पड़ेगा और फर्जी रजिस्ट्री की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड की सुविधा
      आम आदमी वर्षों की जमा पूंजी लगाकर स्वयं का घर खरीदते है, इसलिए संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जांच पड़ताल आवश्यक है। अभी रजिस्ट्री की जानकारी के लिए पंजीयन कार्यालय में स्वयं या वकील के माध्यम से उपस्थित होकर सर्च करना पड़ता है, रजिस्ट्री खोज का प्रावधान होने से खसरा नंबर डालते ही उस खसरे के पूर्व के समस्त लेनदेन की जानकारी एक क्लिक पर प्राप्त हो सकेगी। खसरा नंबर दर्ज कर संपत्ति की पूर्व रजिस्ट्री की जानकारी देखी जा सकती है और रजिस्ट्री दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकते हैं। इससे क्रेताओं को विवादित या बंधक जमीन की जानकारी पहले ही प्राप्त हो जाएगी।
*ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र की सुविधा*
      भार मुक्त प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक प्रमाणपत्र है जो संपत्ति खरीदने के पूर्व उसकी जानकारी उपलब्ध कराता है। संपत्ति पर ऋण, बंधक या पूर्व विक्रय की स्थिति अब ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र के माध्यम से आसानी से ज्ञात की जा सकती है। कई शासकीय कार्यों एवं बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए यह प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है। यह प्रमाणपत्र अब आनलाइन ही प्रदाय किया जा सकेगा।
*स्टांप एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेस भुगतान*
      पहले रजिस्ट्री कराने के लिए स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का अलग-अलग जगह और समय पर भुगतान करना पड़ता था। अब स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क को एक साथ लिये जाने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेस भुगतान सिस्टम तैयार किया गया है। स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क का एक साथ सुविधानुसार क्रेडिट डेबिट कार्ड, पीओएस मशीन, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई से फीस का भुगतान हो सकेगा।
*व्हाट्सएप सर्विसेज*
     व्हाट्सएप आज के समय में सर्वाधिक उपयोग हो रहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। पंजीयन कराने वाले क्रेता-विक्रेता को अपाईन्टमेंट सहित पंजीयन होने तक सभी प्रकार के अपडेट एवं एलर्ट व्हाट्सएप में ही प्राप्त होंगे। रजिस्ट्री की प्रति भी व्हाट्सएप से ही डाउनलोड हो जायेगी। इस सुविधा के माध्यम से फीडबैक एवं शिकायतें भी व्हाट्सएप के माध्यम से की जा सकेंगी।
*डिजीलॉकर की सुविधा*
      रजिस्ट्री दस्तावेजों को डिजिलॉकर में सुरक्षित स्टोर किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पडऩे पर पक्षकार को आसानी से डिजीटल प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध हो जाए।
*रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण*

      जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्री को पेपर लेस बनाया गया है। ऑनलाईन दस्तावेज प्रारूप का चयन कर पक्षकार और संपत्ति विवरण दर्ज करने पर स्वतः ही दस्तावेज तैयार हो जाएगा। वही दस्तावेज पेपरलेस होकर उप पंजीयक को ऑनलाइन प्रस्तुत होगा।
*घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण*
     डिजीडॉक सेवा के माध्यम से किरायानामा, शपथ पत्र, अनुबंध जैसे गैर-पंजीकृत दस्तावेज अब घर बैठे डिजिटल स्टाम्प के साथ ऑनलाइन तैयार किए जा सकते हैं।
*घर बैठे रजिस्ट्री*
     दस्तावेज निर्माण, स्टाम्प भुगतान और रजिस्ट्री प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होकर घर से ही पूर्ण की जा सकती है। अभी यह सेवा 10 प्रकार के दस्तावेजों जैसे-रेंट एग्रीमेंट, मोर्गेज डीड आदि में शुरू की गई है।
*रजिस्ट्री के साथ होगा स्वतः नामांतरण*
      रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित क्रेता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में स्वतः दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अलग से नामांतरण आवेदन, शुल्क या लंबी प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे नागरिकों के समय, प्रयास और खर्च तीनों की बचत होगी। अब तक अचल संपत्ति खरीदने के लिए पंजीयन कराने के बाद उसके बाद उसे राजस्व रिकार्ड में अद्यतन कराना पड़ता रहा हैं, नामांतरण की इस प्रक्रिया में महीने लग जाते थे, इस बीच वही संपत्ति अन्य को बेच दिये जाने पर पीड़ित पक्षकारों को न्याय के लिए भटकना पड़ता था। अब पंजीयन के तुरंत बाद ही स्वतः नामांतरण होने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि आम जनता को फर्जीवाडे का शिकार भी नही होना पड़ेगा।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW