कोरबा : असर्वेक्षित ग्राम माखुरपानी, केराझरिया, सुर्वे व पेंड्राडीह के नक्शा के अंतिम प्रकाशन हेतु उद्घोषणा जारी
ग्रामों के जारी नक्शा शीटों, खसरों पर दावा आपत्ति आमंत्रित । व्यक्ति या संस्था 15 दिवस के भीतर दावा आपत्ति कर सकते है प्रस्तुत

वास्तविक न्यूज़ / कोरबा


06 जून 2025। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिला में असर्वेक्षित ग्रामों का राजस्व सर्वेक्षण का कार्य प्रक्रियाधीन है। जिसके तहत राजस्व निरीक्षक मंडल व तहसील अजगरबहार अंतर्गत  पटवारी हल्का नंबर 04 ग्राम माखुरपानी,  पटवारी हल्का नंबर 06 ग्राम केरीझारिया, पटवारी हल्का नंबर 08 ग्राम सुर्वे, पटवारी हल्का नंबर 10 ग्राम पेंड्राडीह से प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत किसी प्रकार की दावा आपत्ति प्राप्त नहीं होने से अंतिम प्रकाशन की कार्यवाही हेतु उद्घोषणा किया जाना  है। सर्वेक्षण कार्य एजेन्सी आईआईटी रुड़की द्वारा अंतिम प्रकाशन हेतु तहसील अजगबहार अंतर्गत ग्राम  माखुरपानी के 01 नक्शा शीट,  केरीझारिया के 02 नक्शा शीट, ग्राम सुर्वे के 01 नक्शा शीट एवं ग्राम पेंड्राडीह के 01 नक्शा शीट  उपलब्ध कराया गया है। संबंधित नक्शा शीटों का भौतिक सत्यापन राजस्व सर्वेक्षण दल द्वारा कराकर नक्शा व खसरा तैयार किया गया है।
हल्का पटवारी द्वारा तैयार अभिलेख खसरा व नक्शा भू-धारकों के अवलोकन हेतु संबंधित ग्रामों के पंचायत भवन में कार्यालयीन अवधि में उपलब्ध रहेगा। उक्त संबंध में हल्का पटवारी द्वारा तैयार किए गए  नक्शा शीटों एवं खसरों पर दावा आपत्ति आमंत्रित है। किसी भी व्यक्ति या संस्था को तैयार किए गए नक्शा शीटों पर आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से आगामी 15 दिवस के भीतर लिखित / मौखिक आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा आपत्ति संबंधित ग्राम पंचायत भवन में प्रस्तुत कर सकते है। नियत समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

  • इन्हें भी देखें

    नेवसा को मिली 53.25 लाख की विकास कार्यों की सौगात, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमि पूजन

    हरदीबाजार -ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को गति देते हुए 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।…

    पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

    कोरबा – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।सरपंच संजय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW