क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल हुए और दोनों को बधाई दी। रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर को होगी।


जून 08, लखनऊ
: लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस खुशी के मौके पर कई दिग्गजों ने सगाई की बधाई दी।



सगाई समारोह के दौरान रिंकू और प्रिया की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें प्रिया सुंदर लहंगे में और रिंकू सफेद शेरवानी में नजर आए। अंगूठी पहनाने के दौरान प्रिया भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं, जिसे रिंकू ने संभाला। दोनों की जोड़ी को हर ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस जोड़ी की शादी 18 नवंबर को होने वाली है।



प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में तूफानी सरोज और मुन्नी देवी के घर हुआ था। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। सांसद बनने के साथ ही वह उन 7 युवा सांसदों में से एक बनीं, जिनकी उम्र 25 वर्ष थी।



प्रिया ने मछलीशहर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बीपी सरोज को 35,850 मतों से हराया। राजनीति के साथ-साथ वह एक पेशेवर अधिवक्ता भी हैं और उन्होंने गौतमबुद्धनगर स्थित एक विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की है।



वहीं रिंकू सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में जगह बनाई। वह लंबे समय तक केकेआर से जुड़े रहे और आईपीएल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए। अब वह भारतीय टीम के फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।



रिंकू ने अब तक 2 वनडे मैचों में 27.50 की औसत से 55 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 33 मैचों की 22 पारियों में 546 रन बनाए हैं, जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 69 रन रहा है।

  • इन्हें भी देखें

    सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

    नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया…

    नक्सल कार्रवाई के खिलाफ अफवाह और झूठे आरोप लगाने के हो रहे प्रयास

    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि अफवाह और झूठे आरोप न केवल मनोबल गिराने वाले हैं, बल्कि पूरी तरह से अनैतिक और कानून के विरुद्ध भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    नुनेरा में आज विजयदशमी पर होगा भव्य दशहरा उत्सव: पहले होगा रावण दहन, फिर मुस्कान साहू के गीतों से झूमेंगे दर्शक*

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव
    स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली अस्पताल में बदहाली: परिसर में गंदगी, कभी थर्मामीटर खराब तो कभी स्टेथोस्कोप का अभाव<br>स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल, मरीजों को बेहतर इलाज के लिए करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*

    पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम: परिसर में गंदगी का अंबार, बुनियादी उपकरणों के बिना हो रहा इलाज*<br>

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल जी ने समस्त नगरवासियों को दी विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    भाजपा मंडल पाली के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह जी ने दी समस्त जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं*
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    ✕
    Vastavik News

    FREE
    VIEW