सीपी राधाकृष्णन होंगे नए उपराष्ट्रपति, 152 वोटों से मिली बड़ी जीत । संसद के दोनों सदनों में मतदान के बाद एनडीए के सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट पाकर बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। इंडी-एलायंस के बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

नई दिल्ली । आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। संसद के दोनों सदनों के सांसदों की वोटिंग के बाद एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में वोटिंग हुई। इसके बाद मतों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव से पहले भी जानकार राधाकृष्णन के पक्ष में संख्या बल की बात कर रहे थे, जो नतीजों में सही साबित हुआ। इस हार के साथ विपक्ष को एक और बड़ा झटका लगा है।

इस चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले।

मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा समेत कई बड़े नेता मतदान के लिए पहुंचे।

लोकसभा और राज्यसभा के कुल 781 सांसद इस चुनाव में मतदान के लिए अधिकृत थे। इसमें राज्यसभा के 233 निर्वाचित, 12 मनोनीत सदस्य और लोकसभा के 543 निर्वाचित सदस्य शामिल हैं।

इस चुनाव में बैलेट पेपर से गुप्त मतदान हुआ, जिसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोट प्रणाली के तहत किया गया। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था।

  • इन्हें भी देखें

    क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई । नवंबर में होगी शादी

    लखनऊ स्थित एक होटल में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की सगाई का समारोह हुआ। इस मौके पर सपा के बड़े नेता शामिल…

    नक्सल कार्रवाई के खिलाफ अफवाह और झूठे आरोप लगाने के हो रहे प्रयास

    बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि अफवाह और झूठे आरोप न केवल मनोबल गिराने वाले हैं, बल्कि पूरी तरह से अनैतिक और कानून के विरुद्ध भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW