सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 24 जुलाई को

कोरबा 22 जुलाई 2025 । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरबा एवं बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 24 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक  सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में  निःशुल्क कैसर जॉच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा ।  इस शिविर में विश्व स्तरीय कैंसर विशषज्ञों द्वारा जॉंच एवं परामर्श दिया जावेगा।  तथा मेमाग्राफी मशीन, मुख कैसर परीक्षण (ब्रश साईटोलॉजी), स्त्री कैंसर रोग संबंधी परीक्षण  (पेप स्मीयर) सेवायें उपलब्ध होंगी।
मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी ने बताया कि किसी भी महिला या   पुरूष में लक्षण दिख रहे हैं जैसे स्तन में गॉंठ, मुंह में अल्सर या गले में गॉठ, मल या मू़त्र विसर्जन की आदतों में परिवर्तन, थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ, खून की कमी, सिकलसेल एनीमिया, थैलेसिमिया, रक्त संबंधित बिमारियां, निगलने में कठिनाई या आवाज में बदलाव, रक्तस्त्राव या चोट न भरना, रजोनिवृत्ति के बाद रक्त जाना या असामान्य मासिक धर्म होना ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। 
कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के लोगों से अपील किया है कि जिस किसी व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण दिखाई दे रहे हैं वे उक्त शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में जॉंच करावें।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW