गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को सौपीं जिम्मेदारी

कोरबा 22 जुलाई 2025 । कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने हेतु बैठक लेकर सभी विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित कर कर्तव्यों का गम्भीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है। आजादी के पर्व के दौरान 15 अगस्त को शासकीय कार्यालयों व मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करते हुए पूरी गरिमा और सम्मान के साथ ध्वज फहराया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह कोरबा नगरीय क्षेत्र के फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व में आयोजित होगा। 15 अगस्त को समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, अर्द्धशासकीय एवं शासकीय संस्थाओं में प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एवं सलामी कार्यक्रम के प्रभारी पुलिस अधीक्षक होंगे। जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष व महिला, छत्तीसगढ़ नगर सेना पुरूष व महिला दल भाग लेंगे। स्वतंत्रता दिवस आयोजन का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सम्पूर्ण प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी व परियोजना अधिकारी राजीव गांधी शिक्षा मिशन होंगे।
फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व की ग्राउण्ड व्यवस्था, साफ-सफाई, शामियाना, माईक व्यवस्था, कुर्सी, सोफा सेट, गमले, व्हीआईपी हेतु पेय जल व्यवस्था, ध्वजारोहण, मंच की साज सज्जा, गुब्बारे झण्डे आदि की व्यवस्था नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा किया जायेगा। झंडे हेतु खम्भे एवं आवागमन हेतु बेरीकेडिंग लगाने लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। बांस-बल्ली हेतु वन विभाग कोरबा को जिम्मेदारी दी गई। विद्युत संबंधी व्यवस्था की देखरेख अनुविभागाय अधिकारी विद्युत/यांत्रिकी विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम स्थल में निर्बाध गति से विद्यृत व्यवस्था का संचालन कार्यपालन अभियंता वितरण सीएसईबी शहर संभाग कोरबा की होगी। समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि एवं जन समुदाय की बैठक सम्बंधित व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा एवं तहसीलदार कोरबा को सौपी गई है। राष्ट्रगान की प्रस्तुति पुलिस बैंड द्वारा दी जाएगी। निमंत्रण पत्र छपाई की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा एवं वितरण की व्यवस्था प्रोटोकॉल अधिकारी कोरबा द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम एवं रिहर्सल में आवश्यकता अनुसार वाहन व्यवस्था प्रोटोकॉल अधिकारी व जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की जाएगी। मार्च पास्ट एवं रिहर्सल में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था महाप्रबंधक एनटीपीसी एवं मुख्य समारोह के दिवस स्वल्पाहार की व्यवस्था आयुक्त नगर पालिका निगम द्वारा किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले अन्य अतिथियों हेतु चिकित्सा व्यवस्था के प्रभारी सीएमएचओ होंगे। समारोह स्थल पर आवश्यक डॉक्टर, स्टाफ एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र छपवाने की व्यवस्था जिला पंचायत कोरबा द्वारा किया जाएगा। सभी विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 अधिकारी/ कर्मचारियों को 15 अगस्त समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार की व्यवस्था सीईओ बाल्को, मुख्य अभियंता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व, मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल उत्पादन कोरबा पश्चिम एवं महाप्रबंधक एसईसीएल द्वारा किया जाएगा। पुरस्कार वितरण की व्यवस्था की जिम्मेदारी  जिला पंचायत कोरबा को सौपीं गई है।

  • इन्हें भी देखें

    VB-G RAM G पर भाजपा मंडल पाली में कार्यशाला संपन्न

    पाली.पाली मंडल द्वारा VB-G RAM G अधिनियम विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन पाली के गुरुद्वारा हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीपका नगर…

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का पाली तानाखार विधानसभा के विभिन्न मंडलों में हुआ प्रवास,युवाओं से सीधा कर रहे है संवाद

    *कोरबा/पाली:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा अपने कोरबा जिला के विभिन्न मंडलों का दौरा आज से प्रारंभ किया है और आज अपने प्रवास के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच की बैठक, सुनी समस्याएँ

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    विधायक प्रेमचंद पटेल रायपुर जिले के ग्राम कोसारी में आयोजित पटेल मरार समाज, रायपुर राज के 73वें वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    राशन गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: पटपरा उचित मूल्य दुकान के अध्यक्ष, सचिव और विक्रेता पर दर्ज होगी एफआईआर

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’,  165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW