प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा । प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर बालक/बालिका कक्षा 11 वीं (वाणिज्य एवं कला संकाय) में 64 एवं अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय (गणित) में 21 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी हो तथा अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय बिलासपुर हेतु संपूर्ण प्रदेश के किसी भी शासकीय/अशासकीय संस्था में कक्षा 10 उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जायेगा। प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र डेल्टा पब्लिक स्कूल पुराना हाईकोर्ट के सामने बिलासपुर में आयोजित की जायेगी। प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 23 अगस्त और परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 26 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा एवं बिलासपुर से संपर्क किया जा सकता है।

  • इन्हें भी देखें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई स्मृति कन्या महाविद्यालय उद्घाटन के…

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    कोरबा : कोरबा जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान सीएसईबी कोरबा में आयोजित रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य ख़बरें

    राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    रामरतन स्कूल पाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* 

    पाली में श्रद्धा के साथ मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि, भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*  <br>

    बोईदा नोडल की प्राचार्य पूनम दुबे उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित

    बोदरी में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने दिया देशभक्ति का संदेश

    राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 388वीं जयंती पर हरदीबाजार में गूंजा शौर्य, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश

    error: Content is protected !!
    ब्रेकिंग न्यूज़
    Vastavik News

    FREE
    VIEW