पाली (कोरबा) । जनपद पंचायत पाली (कोरबा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेंद्र कुमार सोनवानी ने राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
सोनवानी ने कहा, “आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग को स्मरण कराने का अवसर देता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।”
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि समाज और देश को आगे बढ़ाया जा सके।





